Samastipur

श्रेयस सिंह व परी राज अंडर क्लास-6 के फाइनल में पहुंचे, समस्तीपुर जिला ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में डीएवी का शानदार प्रदर्शन कायम

समस्तीपुर : जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के पटेल मैदान स्थित अत्याधुनिक क्रीड़ा भवन में आयोजित जिला स्कूल एवं ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। अंडर क्लास-6 से अंडर क्लास-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मुकाबलों में डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा।

प्रतियोगिता के पहले सत्र में अंडर क्लास-6 बालक एकल वर्ग में डीएवी के श्रेयस सिंह ने क्वार्टर फाइनल जीतने के बाद सेमीफाइनल में रोसड़ा के तथागत को कड़े मुकाबले में 15-6, 12-15 व 15-8 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं संत मैरी स्कूल के कुमार जय ने डीएवी के अर्पित कुमार सिंह को 15-1, 15-5 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

अंडर क्लास-6 बालिका वर्ग में डीएवी की तनवी राज एवं परी राज ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश कर विद्यालय की सफलता को और मजबूत किया। अंडर क्लास-8 बालक एकल वर्ग के सेमीफाइनल में संत पॉल स्कूल के आरव कुमार ने विकास कुमार को 15-8, 15-6 से हराकर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। इससे पूर्व अंडर क्लास-10 बालक एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में डीएवी के रविराज, सुयश राज, शशांक एवं आरव कुमार ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जिससे इस वर्ग में भी डीएवी का वर्चस्व स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

दूसरे सत्र में 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (वेटरन वर्ग) के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में कौशिक कमल, अंजनी कुमार, अमित कुमार एवं डॉ. प्रसून ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर अंतिम चार में स्थान पक्का किया।जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरुण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले एवं पुरस्कार वितरण समारोह 22 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता का सफल संचालन बिहार बैडमिंटन संघ के सदस्य सह जिला क्रीड़ा संघ के कोषाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

8 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

10 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

16 घंटे ago