Samastipur

समस्तीपुर में अजब-गजब; ठगों ने डॉक्टर से नकली इंस्पेक्टर बनकर उड़ाई सोने की चेन, अब CCTV खंगाल रही असली पुलिस

IMAGE : AI CREATED 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अब चोर, लुटेरे और ठग पुलिस की वर्दी और रौब का सहारा लेकर लोगों को ठगने लगे हैं। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा इलाके का है, जहां एक चर्चित डॉक्टर को फर्जी पुलिस बनकर ठगों ने लाखों की चपत लगा दी। घटना सोमवार सुबह की है। दुधपुरा के एक डॉक्टर रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान एक होटल के पास एक युवक ने उन्हें रोकते हुए कहा की आपको मुफस्सिल इंस्पेक्टर साहब बुला रहे हैं।

डॉक्टर जैसे ही बताए गए स्थान पर पहुंचे, वहां मौजूद एक व्यक्ति ने खुद को मुफस्सिल इंस्पेक्टर बताते हुए रौब झाड़ना शुरू कर दिया। उसने कहा कि इलाके में इन दिनों चेन स्नैचिंग की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, ऐसे में गले में सोने की चेन पहनकर घूमना खतरनाक है। फर्जी इंस्पेक्टर ने भरोसा दिलाते हुए डॉक्टर से कहा की चेन उतारकर जेब में रख लीजिए, सुरक्षित रहेगा।

डॉक्टर ने जैसे ही चेन उतारी, ठग ने बड़ी चालाकी से उसे डॉक्टर के ही रूमाल में लपेटा और जेब में रखने की सलाह दी। इसके बाद दोनों ने आपस में बड़े अपनत्व से ‘टाटा-बाय बाय’ किया और ठग वहां से निकल गया। लेकिन असली झटका तब लगा, जब डॉक्टर घर पहुंचे और जेब में चेन ढूंढी तो वहां चेन नहीं थी। घबराए डॉक्टर उक्त कथित इंस्पेक्टर से मिलने सीधे मुफस्सिल थाना पहुंचे। वहां सच्चाई सामने आई कि जिस इंस्पेक्टर से वह मिले थे, वह असली पुलिस नहीं बल्कि शातिर ठग था, जिसने हाथ की सफाई दिखाकर सोने की चेन उड़ा ली। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़ित डॉक्टर से लिखित आवेदन मांगा गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

10 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

12 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

18 घंटे ago