समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना के सामने स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम से समूह का पैसा निकालने पहुंची एक महिला से एटीएम बदल कर उच्चकों ने उसके खाता से 75 हजार रुपये उड़ा लिये। पीड़िता घटहो निवासी संतोष राम की पत्नी रंजू देवी ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि मंगलवार को एटीएम से वह समूह का 25 हजार रुपया निकालने आयी थी। इस बीच दो अज्ञात युवको ने उसे बातो में उलझा कर रुपया निकालने में मदद देने की बात कही। लेकिन रूपया नहीं निकला। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर रुपया निकलने का मैसेस आने लगा। जिसके बाद वह पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंची। इधर दलसिंहसराय थाने की पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन…
बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…
राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…