Samastipur

समस्तीपुर डाक प्रमंडल ने हासिल किया भारत में दूसरा स्थान, देशभर में आयोजित डाक जीवन बीमा के विशेष अभियान में मिली उपलब्धि

समस्तीपुर : देशभर में आयोजित डाक जीवन बीमा (पी.एल.आई) के विशेष अभियान में समस्तीपुर डाक प्रमंडल पूरे भारत वर्ष में दूसरा स्थान प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। गौरतलब हो, कि डाक निदेशालय दिल्ली के निर्देश पर 21 जनवरी 2026 को पूरे देश में एक दिवसीय पी.एल.आई. विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें समस्तीपुर डाक प्रमंडल ने कुल 2902 लोगों का 95.45 करोड़ बीमित्त राशि के साथ बीमा कर दो करोड़ 70 लाख का प्रीमियम भी अर्जित किया, जो कि समस्तीपुर प्रमंडल के द्वारा अब तक आयोजित एक दिवसीय डाक जीवन बीमा विशेष अभियान में अर्जित व्यवसाय में सर्वोच्च उपलब्धि है।

विदित हो, कि इससे पूर्व में भी वित्तीय वर्ष 2024-25 में डाकघर बचत खाता खोलने में समस्तीपुर प्रमंडल पूरे बिहार परिमंडल में पहली बार प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस अभियान में जिले के कुल 392 डाकघर जिसमें 40 उपडाकघर, 351 शाखा डाकघर तथा एक प्रधान डाकघर समस्तीपुर शामिल है। इस बारे में जानकारी देते हुए समस्तीपुर डाक प्रमंडल के डाक अधीक्षक रॉबिन चन्द्र ने बताया, कि क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर डाक महाध्यक्ष द्वारा पूरे प्रमंडल में डाक व्यवसाय अर्जन के मामले में सात डाक कर्मियों को अभियान के अगले ही दिन सम्मानित किया गया, जिसमें शाखा डाकपाल संवर्ग से मोहम्मद रफी, शाखा डाकपाल, चक बहाउद्दीन, शाखा डाकघर, राकेश कुमार कुशवाहा, शाखा डाकपाल, कोन बाजितपुर शाखा डाकघर एवं विनोद चौधरी, शाखा डाकपाल, सतीघाट शाखा डाकघर शामिल हैं।

जबकि उप डाकपाल संवर्ग से पंकज कुमार मिश्रा, उप डाकपाल, ताजपुर उपडाकघर, नवीन प्रकाश, उपडाकपाल पूसा उप डाकघर, वैद्यनाथ पासवान, उप डाकपाल नवरंग उपडाकघर एवं अरुण कुमार सिंह, उप डाकपाल शम्भुपट्टी उप डाकघर शामिल रहे। इसके अलावा व्यवसाय प्राप्ति में प्रमंडलीय कार्यालय के सभी कार्यालय सहायक डाकपाल, समस्तीपुर प्रधान डाकघर, जिले के सभी उप डाकपाल, डाक सहायक, डाकिया, शाखा डाकपाल/सहायक शाखा डाकपाल एवं डायरेक्ट एजेंट (पीएलआई,आरपीएलआई) ने भी अग्रणी भूमिका निभाई है। डाक अधीक्षक ने बताया कि इसके लिए सहायक डाक अधीक्षक (मुख्यालय) मनोज कुमार, सभी अनुमंडलों के डाक निरीक्षक मृत्युंजय कुमार, विक्रम कुमार, धनंजय कुमार, विड्डी कुमार तथा विकास पदाधिकारी देवदत्त सिंह ने लगातार अपने टीम से समन्वय स्थापित कर प्रमंडल को इस मुकाम तक पहुंचाया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

9 घंटे ago

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

10 घंटे ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

10 घंटे ago

बिहार: कान की बाली छीनकर भागा चोर, पकड़े जाने पर सबूत मिटाने के लिए निगलना चाहा तो गले में फंसी बाली

बिहार के बेगूसराय जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां…

11 घंटे ago