Samastipur

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन व ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

समस्तीपुर : जिले में प्रस्तावित समृद्धि यात्रा कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक एडवाइजरी कार्यक्रम की समाप्ति के दो घंटे बाद तक प्रभावी रहेगी। इसको लेकर मगरदही घाट से बांध होते हुए हाउसिंग बोर्ड जाने वाली सड़क पर सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वैकल्पिक मार्ग के रूप में बाजार वाली सड़क का उपयोग किया जा सकेगा। वहीं विशनपुर चौक से हाउसिंग बोर्ड की ओर जाने वाली सभी भारी वाहन सुबह 8 बजे से प्रतिबंधित रहेंगी, जिसके लिये दलसिंहसराय वाली सड़क को वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है।

चाँदनी चौक से हाउसिंग बोर्ड की ओर जाने वाली सड़क पर भी सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इसके लिये मालगोदाम होते हुए बाजार जाने वाली सड़क का उपयोग किया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान विशनपुर चौक से हकीमाबाद पुल जाने वाली सड़क भी आम वाहनों के लिये बंद रहेगी। बड़े वाहनों के लिये वैकल्पिक मार्ग सिंघिया घाट से रोसड़ा- पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर जाने वाले बड़े वाहन दलसिंहसराय की ओर से जाएंगे। मुसरीघरारी चौक से दरभंगा जाने वाले बड़े एवं व्यावसायिक वाहन ताजपुर की ओर से परिचालित होंगे। वहीं कल्याणपुर चौक से दरभंगा, मुजफ्फरपुर एवं बेगूसराय जाने वाले सभी बड़े वाहन ताजपुर की ओर से जाएंगे। पटेल गोलंबर से रोसड़ा की ओर जाने वाले वाहन रेलवे कॉलोनी, विशनपुर चौक होते हुए रोसड़ा की ओर जाएंगे।

सरायरंजन क्षेत्र में भी ट्रैफिक की नयी व्यवस्था :

एस मोड़ से सरायरंजन बाजार जाने वाली सड़क पर भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। वरुणा पुल से सरायरंजन की ओर आने वाली सड़क पर सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। सरायरंजन सुभाष चौक से बाजार आने-जाने के लिये छोटे वाहन मेडिकल कॉलेज-पतैली चौक मार्ग से जा सकेंगे। पतैली चौक से कार्यक्रम स्थल सुभाष चौक तक आम जनता के सभी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें, अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर न जाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

ट्रैफिक DSP आशीष राज ने दी जानकारी, देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

16 मिनट ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

3 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

5 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

6 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

15 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

16 घंटे ago