Samastipur

समस्तीपुर पहुंच CM सिक्युरिटी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, DM व SP ने कार्यक्रम स्थल पहुंच पदाधिकारियों को दिया दिशा-निर्देश, CCTV से होगी निगरानी

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान जिले में आगमन को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। मंगलवार को डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह, डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, एडीएम आपदा राजेश सिंह, सदर एसडीओ दिलीप कुमार, सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय, सीएम सिक्युरिटी के अलावे तमाम पदाधिकारी हाउसिंग बोर्ड मैदान पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया। सभा स्थल व समीक्षा स्थल पर बैरिकेडिंग व ड्राॅप गेट के अलावे हैलीपैड का भी जायजा लिया। हाउसिंग बोर्ड मैदान में दो हैलीपैड बनाया जा रहा है।

इस दौरान सीएम सिक्युरिटी व स्पेशल ब्रांच के पदाधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर एक-एक व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा घेरा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि 29 जनवरी को मुख्यमंत्री का समस्तीपुर दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान जिले में करीब 827 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन व कार्यारंभ किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण भी करेंगे। प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया जा रहा है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

11 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

21 घंटे ago