Samastipur

बिहार के कई सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद समस्तीपुर पुलिस भी अलर्ट मोड में, कोर्ट परिसर में चला सर्च अभियान

समस्तीपुर : बिहार के कई जिलों के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है। धमकी भरे ई-मेल के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी के मद्देनजर समस्तीपुर पुलिस भी गुरूवार को अलर्ट मोड में नजर आई। मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के कुछ जिलों के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई है। हालांकि समस्तीपुर सिविल कोर्ट को लेकर किसी प्रकार का कोई धमकी भरा मेल प्राप्त नहीं हुआ है, इसके बावजूद सुरक्षा के मद्देनजर समस्तीपुर पुलिस ने एहतियातन सख्त कदम उठाए हैं।

एसपी के निर्देश पर समस्तीपुर सिविल कोर्ट परिसर की गहन जांच कराई गई। पुलिस बल एवं क्यूआरटी टीम के द्वारा कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। कोर्ट में आने-जाने वाले अधिवक्ताओं, कर्मियों और आम लोगों पर भी विशेष नजर रखी गई। प्रवेश द्वार पर सघन जांच अभियान चलाया गया।

इस संबंध में एसपी अरविंद प्रताप सिंह का कहना है कि फिलहाल समस्तीपुर में किसी तरह की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि सामने नहीं आई है। स्थिति पूरी तरह सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। कोर्ट परिसर में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

1 घंटा ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

2 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

12 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

12 घंटे ago