Samastipur

समस्तीपुर बीएड कॉलेज के प्राचार्य पर FIR दर्ज, जख्मी एडमिन कंसल्टेंट का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आजाद चौक स्थित बीएड कॉलेज (सीटीई) में रविवार की देर शाम एडमिन कंसल्टेंट पर जानलेवा हमला मामले में सोमवार को प्राचार्या डॉ. पवन कुमार सिंह के उपर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। जख्मी एडमिन कंसल्टेंट की पहचान खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के चकुसैनी के रहने वाले विजय सिंह के पुत्र आलोक कुमार के रूप में की गई है। फिलहाल जख्मी का इलाज शहर के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा है, उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटे आयी है।

पीड़ित ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया की रविवार की शाम करीब सात बचे प्राचार्या डॉ. पवन कुमार सिंह ने उसे अपने चेंबर में बुलाकर गाली-गलौज किया। उसने बताया की प्राचार्या पूर्व से उसके साथ बदसलूकी करते रहे हैं और बराबर नौकरी से निकालने की धमकी देते रहे हैं। इसी दौरान चेंबर में ही पास रखे राॅड से प्राचार्या ने एडमिन कंसल्टेंट के सिर पर प्रहार कर दिया जिससे उसका सिर फट गया। इस दौरान अगल-बगल के कर्मियों ने बीच-बचाव कर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

खून से लथपथ कर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल से डाॅक्टर ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि सहकर्मियों ने उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि जख्मी के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। जांच के लिये काॅलेज पर जाने पर प्राचार्या चेंबर में ताला बंद मिला तो पुलिस ने भी अपना ताला प्राचार्य चेंबर में लगा दिया। वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर प्राचार्या चेंबर को खोला जाएगा। जिसके बाद एफएसएल टीम के द्वारा नमूना एकत्रित किया जाएगा। बता दें कि रविवार को बीएड कॉलेज पर जमकर हंगामा हुआ था। कर्मी का सिर फूटने के बाद मुसरीघरारी थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी समेत मुसरीघरारी के अलावे आसपास के दर्जनों लोगों के द्वारा भी बीएड कॉलेज पर पहुंच जमकर हंगामा किया गया था और जख्मी को अस्पताल पहुंचाया गया था। हालांकि स्थानीय मुफस्सिल पुलिस ने मामला को शांत कराया था।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

43 मिनट ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

3 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

3 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

4 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

7 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

11 घंटे ago