Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की टीम ने बाल मजदूरी के लिये मुरादाबाद ले जाए जा रहे तीन नाबालिग बच्चों का किया रेस्क्यू

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने तीन नाबालिग बच्चों को समस्तीपुर जंक्शन से रेस्क्यू किया। तीनों बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गश्त और निगरानी के दौरान तीन नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से बचाया गया। ये बच्चे डरे-सहमे हालत में स्टेशन परिसर में बैठे मिले। इस संयुक्त अभियान में आरपीएफ के उप निरीक्षक श्याम सुंदर कुमार एवं सहायक उप निरीक्षक सुमित कुमार, अपराध आसूचना शाखा समस्तीपुर के आकाश रंजन कुमार, एवीए संस्था के शिव पूजन कुमार, जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र के मयंक कुमार सिन्हा व प्रयास संस्था के सोनेलाल ठाकुर शामिल थे।

पूछताछ के दौरान तीनों नाबालिग बच्चों ने बताया कि वे अपने घर से भागकर मुरादाबाद ईंट- भट्टा पर काम करने जा रहे थे। बच्चों ने अपना पता बेगूसराय जिले के खोदाबनपुर गांव बताया। बच्चों की उम्र कम होने के कारण उन्हें बाल श्रम के लिए ले जाने की आशंका को देखते हुए टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया। बाद में तीनों नाबालिग बालकों को मौके पर मौजूद स्टेशन उपाधीक्षक समस्तीपुर व चाइल्ड हेल्पलाइन समस्तीपुर के सुपुर्द कर दिया गया। ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया और पुनर्वास की कार्रवाई की जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

56 मिनट ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

12 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

14 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

14 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

15 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

18 घंटे ago