Samastipur

बिहार में 4 दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक, आज निपटा लें जरूरी काम

बिहार में अगले 4 दिनों तक लगातार बैंक बंद रहेंगे। 24 से 27 जनवरी तक बैंकों में कामकाज नहीं होंगे। 24 जनवरी को शनिवार, 25 को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का अवकाश रहेगा। इसके बाद 27 जनवरी को देशव्यापी बैंककर्मियों की हड़ताल है। ऐसे में मंगलवार को भी बैंक नहीं खुलेंगे। इसलिए बैंक के ग्राहक शुक्रवार को ही अपने जरूरी काम निपटा लें।

दरअलल, बैंक कर्मचारियों के विभिन्न यूनियन ने 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। अलग-अलग बैंकों से जुड़े यूनियन ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन भी करेंगे। इस कारण सभी शाखाओं में कामकाज ठप रहेगा। इसमें सरकारी के साथ-साथ निजी बैंक के कर्मी भी शामिल रहेंगे। बिहार में इसका खासा असर देखने को मिलेगा। इस कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बैंक कर्मचारी लंबे समय से सप्ताह में पांच कार्य दिवस की व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं। हाल के दिनों में यह मांग तेज हो गई है। इसको लेकर जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। पूर्णिया में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की स्थानीय इकाई ने गुरुवार को रैली निकाली। इसमें बड़ी संख्या में बैंक कर्मी और अधिकारी शामिल हुए। इससे पहले पटना, मोतिहारी समेत अन्य शहरों में भी बैंक कर्मियों ने अभियान चलाकर 27 जनवरी को बैंक हड़ताल के लिए जनता से समर्थन मांगा था।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

7 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

14 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

19 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

20 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

21 घंटे ago