चैता उत्तरी गांव से पुलिस ने शराब के धंधे में लिप्त पिता के बाद पुत्र प्रियांशु पांडेय को भी किया गिरफ्तार
समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के चैता उत्तरी गांव से शराब धंधे में लिप्त पिता के बाद पुत्र को भी गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया की गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव के वार्ड संख्या-9 निवासी शम्भू शरण पांडेय का पुत्र प्रियांशु पांडेय के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। उन्होंने बताया की गिरफ्तार आरोपी के घर से 21 अगस्त 2025 को विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गयी थी। इसके बाद मामले में दर्ज केस में पहले पिता शभु शरण पांडेय को गिरफ्तार किया गया था।

