Samastipur

समस्तीपुर जिले के चयनित 137 पैक्स किए गए ई-पैक्स घोषित, डिजिटल रूप से जुड़ने पर जिला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक रख सकेगी Online नजर

समस्तीपुर : पैक्सों के सारे कामकाजों में पारदर्शिता लाने के साथ ही किसानों के लिए सुलभ व लाभकारी केंद्र बनाने के लिए जिले में कुल चयनित 340 पैक्सों में 137 पैक्सों को ई-पैक्स घोषित कर दिया गया है। समस्तीपुर जिला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक सह डीसीओ अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि पैक्स कंप्यूटरीकरण योजना के तहत 137 पैक्स अब, ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन हो गए हैं। यहां सारा कामकाज अब डिजिटल रूप में किया जाने लगा है।

ई-पैक्स घोषित होने के बाद से अब यहां के हर कार्य की गतिविधियों व कार्य की प्रगति को जिला सेंट्रल कोपरेटिव बैंक दैनिक रूप से देख सकता है व जरूरी निर्देश ऑनलाइन मौके पर दे सकता है। जल्द ही इन्हें भी ई-पैक्स घोषित की अधिकारिक रूप से घोषणा होगी। प्रबंध निदेशक के अनुसार बाकी 201 पैक्सों को भी ई पैक्स बनाने के लिए डीएम रोशन कुशवाहा के माध्यम से विभाग के राज्य मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। विभाग केंद्र सरकार को जिला के प्रस्ताव को भेजेगा।

ई-पैक्स घोषित हुए पैक्सों की प्रखंडवार संख्या :
  • विभूतिपुर प्रखंड में 11,
  • बिथान प्रखंड में 8,
  • दलसिंहसराय प्रखंड में 8,
  • हसनपुर प्रखंड में 10,
  • कल्याणपुर प्रखंड में 14,
  • खानपुर प्रखंड में 7,
  • मोहिउद्दीननगर प्रखंड में 9,
  • मोहिउद्दीननगर प्रखंड में 8,
  • मोरवा प्रखंड में 1,
  • पटोरी प्रखंड में 6,
  • पूसा प्रखंड में 9,
  • रोसड़ा प्रखंड में 7,
  • समस्तीपुर प्रखंड में 3,
  • सरायरंजन प्रखंड में 3,
  • शिवाजीनगर प्रखंड में 7,
  • सिंघिया प्रखंड में 10,
  • ताजपुर प्रखंड में 7,
  • उजियारपुर प्रखंड में 3,
  • प्रखंड विद्यापतिनगर में 6

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

51 मिनट ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

1 घंटा ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

5 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

5 घंटे ago