समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय मैदान में सुरेंद्र प्रसाद यादव स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का किया गया उद्घाटन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज दलसिंहसराय के मैदान में मंगलवार को सीपीएम नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव की स्मृति में डीवाईएफआई के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय टूर्नामेंट की शुरुआत स्व. सुरेंद्र के चित्र पर माल्यार्पण एवं उनके शहादत पर चर्चा के साथ हुई। मुख्य अतिथि विभूतिपुर के माकपा विधायक अजय कुमार, उजियारपुर के राजद विधायक आलोक मेहता, वीआईपी नेता कुणाल कुमार एवं एडवा की राज्य सचिव नीलम देवी टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

उद्घाटन मैच में पीवाईएससी पटोरी एवं मेंस फुटबॉल एसोसिएशन बेगूसराय के बीच मुकाबला हुआ। मैच में पटोरी ने प्रतिद्वंद्वी टीम के गोल पोस्ट पर क्रमशः दो गोल दागकर बढ़त बना ली। लेकिन बेगुसराय की टीम 1 गोल ही कर सकी। इस प्रकार पटोरी ने 2-1 से जीत हासिल कर फाइनल में खेलने के लिये अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। मैच के दौरान कुंदन पासवान, चंदन प्रसाद, सुरेंद्र राय, अर्जुन राय, बबलू कुमार, शीलवन्त राय, जाबिर हुसैन, उमेश राम, संजय कुमार, संतोष चौधरी, राहुल कुमार सहित खेलप्रेमी उपस्थित थे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150