Samastipur

राम नाम से ही विपक्ष को परेशानी.., समस्तीपुर में संजय सरावगी का विपक्ष पर हमला, ‘जी रामजी’ योजना को लेकर कही बड़ी बात

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री संजय सरावगी ने मनरेगा योजना के नाम में बदलाव को लेकर विपक्ष द्वारा किए जा रहे विरोध पर तीखा हमला बोला है। समस्तीपुर में पार्टी कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार द्वारा लाई गई नई योजना ‘जी रामजी’ का उद्देश्य केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यवस्था में सुधार और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना है। संजय सरावगी ने कहा कि पुरानी मनरेगा व्यवस्था लंबे समय से अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार का शिकार रही है। योजनाएं जमीन पर कम और कागजों पर ज्यादा चलती थीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले केवल दिखावटी कार्य कर भुगतान उठा लिया जाता था, जिससे आम लोगों को कोई वास्तविक लाभ नहीं मिल पाता था। इसी स्थिति को बदलने के लिए नई सोच और नए कार्यों के साथ ‘जी रामजी’ योजना को लागू किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नई योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार कार्यों को शामिल किया गया है, जिससे संतुलित विकास को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार की प्राथमिकता पारदर्शिता, जवाबदेही और वास्तविक विकास है, जबकि विपक्ष बिना तथ्य के केवल राजनीतिक विरोध कर रहा है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ दलों को विकास से ज्यादा नाम से समस्या है और शायद इसी वजह से भगवान राम के नाम से जुड़ी योजना उन्हें असहज कर रही है। लेकिन जनता सच्चाई समझ रही है और ऐसे विरोध को नकार रही है। गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय सरावगी का यह पहला समस्तीपुर दौरा था। इस दौरान पार्टी कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

10 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

14 घंटे ago