Samastipur

नीट छात्रा मौत से बिहार में सियासी उबाल, नीतीश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरीं RJD कार्यकर्ता

बिहार की राजधानी पटना के हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत के बाद कथित रेप एवं हत्या का मामला सामने आने से सियासत गर्मा गई है। लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से बुधवार को पटना में प्रदर्शन किया गया। आरजेडी की महिला कार्यकर्ताओं ने नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर मार्च निकाला। बिहार में कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री सम्राट चौधरी से इस्तीफे की मांग की।

आरजेडी महिला प्रकोष्ठ की ओर से पटना में वीरचंद पटेल मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय से से इनकम टैक्स गोलंबर तक बुधवार को मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर और चूड़ियां लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने नीतीश और सम्राट के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। आरजेडी की महिला प्रदेश अध्यक्ष अनिता भारती ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मगर नीतीश सरकार हाथ पर हाथ धरे हुए बैठी है। उन्होंने कहा कि एनडीए कार्यकाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। एनडीए के नेता अपराधी और माफिया को संरक्षण दे रहे हैं। बिहार की राजधानी तक में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

बता दें कि पिछले दिनों पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की एक छात्रा अपने कमरे में बेहोश पाई गई थीं। 11 जनवरी को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पहले इसे आत्महत्या का मामला बताया। मगर घर वालों ने रेप और हत्या का आरोप लगाया। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें छात्रा से यौन उत्पीड़न की बात को नकारा नहीं गया।

ऐसा ही एक और मामला भी पटना से आया है, जहां औरंगाबाद की एक नीट छात्रा शहर के ही एक अन्य हॉस्टल में मृत पाई गई थी। उसे भी आत्महत्या का मामला बताया गया। मगर परिजन ने आरोप लगाया है कि उसके साथ हॉस्टल वार्डन समेत अन्य लोग प्रताड़ित कर रहे थे। इन मामलों के बाद पटना में गर्ल्स हॉस्टल में रहने वालीं लड़कियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। इस बीच, बिहार महिला आयोग ने पटना डीएम से शहर में गर्ल्स हॉस्टल के लिए मौजूदा गाइडलाइन और नियमों की जानकारी मांगी है। आयोग का कहना है कि छात्रावास संचालक इन नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं, यह जांच का विषय है।

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

1 घंटा ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

6 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

8 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

9 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

19 घंटे ago