समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भट्टी चौक पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में जख्मी एक वृद्ध महिला ने इलाज के दौरान दरभंगा के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव निवासी बजरंगी महतो की पत्नी निर्मला देवी (50 वर्ष) के रूप में की गई है। परिजनों को जैसे ही महिला की मौत की सूचना मिली, घर में मातम छा गया। इधर बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दरभंगा से शव गांव लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को निर्मला देवी डॉक्टर से इलाज कराने के बाद ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही थीं। उनके साथ बहू काजल और पोता भी सवार था।
इसी दौरान भट्टी चौक के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अनियंत्रित होकर टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टोटो सवार महिला, उसकी बहू और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आकर जख्मी हो गया था। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां निर्मला देवी की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। इसके बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। लेकिन परिजनों ने उसे दरभंगा के निजी अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उशकी मौत हो गई। इधर ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…
समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से रविवार को शहर…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…
समस्तीपुर : आपदाओं से बचाव के प्रति बच्चों में जागरूकता और व्यवहारिक कौशल विकसित करने…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…