Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल के नए परिचालन प्रबंधक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने संभाला कार्यभार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल परिचालन प्रबंधक (DOM) के पद पर राकेश कुमार श्रीवास्तव ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है। इसके पूर्व वे समस्तीपुर मंडल में मंडल वाणिज्य प्रबंधक (DCM) के पद पर कार्यरत थे।

DCM के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान राकेश कुमार श्रीवास्तव ने वाणिज्यिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने, यात्री सुविधाओं में सुधार तथा राजस्व वृद्धि के क्षेत्र में कई सराहनीय पहल कीं, जिसकी रेल प्रशासन स्तर पर भी प्रशंसा की गई। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए रेल संचालन को और अधिक प्रभावी व सुचारु बनाने की अपेक्षा की जा रही है।

नए मंडल परिचालन प्रबंधक के रूप में कार्यभार संभालने के बाद श्रीवास्तव ने कहा कि सुरक्षित, समयबद्ध और बेहतर रेल परिचालन उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और कर्मचारियों के समन्वय से कार्य करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

2 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

3 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

3 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

4 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

6 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

14 घंटे ago