समस्तीपुर : जेल से बेल पर बाहर निकलने बाद अमरेश राय उर्फ भुगल यादव एक बार फिर समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय हो गए हैं। वह पूर्व में भी सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं और विशेष रूप से गरीब व जरूरतमंद लोगों के इलाज में सहायता के लिए तत्पर हैं।बताया गया है कि अमरेश राय पर कुछ आपराधिक मामले भी दर्ज थे, जमानत ना मिलने पर वह जेल में बंद थे। जमानत मिलने पर जेल से निकलने के बाद उन्होंने समाज की मुख्यधारा से जुड़ते हुए पुनः सेवा कार्यों को प्राथमिकता दी है। वह अमर शहीद अखिलेश राय मुखियाजी वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा पहले भी कई लोगों की मदद करते रहे हैं।
बता दें कि पिछले सप्ताह वारिसनगर प्रखंड के पुरनाही पंचायत निवासी सीताराम महतो साइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिससे उनकी कमर की हड्डी टूट गई। उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर अमरेश राय स्वयं अस्पताल पहुंचे और इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। इसी दौरान अस्पताल में मौजूद विभूतिपुर प्रखंड के आलमपुर कोदरिया निवासी एक अन्य मरीज ने चलने-फिरने में सहारे के लिए वॉकर की मांग की। अमरेश राय ने तत्काल उन्हें वॉकर उपलब्ध कराया। वहीं, दवा के पैसे के अभाव में परेशान एक महिला मरीज के लिए उन्होंने दवाइयां भी खरीदकर दीं।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…