Bihar

पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा केस मामले पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- कोई अपराधी नहीं बचेगा

पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में जांच तेज हो गई है. रविवार को SIT (विशेष जांच टीम) एक्शन में नजर आई. टीम प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंची. यहां डॉक्टरों से लंबी पूछताछ की गई. छात्रा की मेडिकल हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है. इलाज से जुड़े हर बिंदु की जांच हो रही है. इस मामले पर डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने भी बड़ा बया दिया है. उन्होंने कहा है कि कोई अपराधी नहीं बचेगा. उच्च स्तरीय टीम जांच कर रही है. DGP खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं. इस मामले पर एएसपी अभिनव से पत्रकारों ने सवाल किया कि आपने जल्दबाजी में क्यों बयान दिया. इतनी जल्दी क्या थी? इस पर उन्होंने कुछ नहीं बोला. वे मीडिया से बचते नजर आए. अपनी गाड़ी छोड़ SDPO सचिवालय-1, डॉक्टर अन्नू की गाड़ी में बैठकर निकल गए.

SIT में कौन-कौन अधिकारी हैं शामिल?

SIT में ASP सदर अभिनव, SDPO सचिवालय-1, डॉक्टर अन्नू समेत कई अधिकारी शामिल हैं. अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ से अलग-अलग सवाल पूछे जा रहे हैं. यह जानने की कोशिश हो रही है कि इलाज के दौरान क्या-क्या किया गया और किन परिस्थितियों में छात्रा की मौत हुई.

SIT की टीम सहज सर्जरी नर्सिंग होम भी पहुंची थी. यहां अस्पताल के डॉक्टरों और काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की गई. यह अस्पताल डॉक्टर सहजानंद प्रसाद सिंह का है. सहजानंद IMA के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. बताया गया है कि छात्रा का पहला इलाज इसी अस्पताल में हुआ था. बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर उसे प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल रेफर किया गया.

मामले में सियासत तेज

जांच के साथ-साथ इस मामले में सियासत भी तेज हो गई है. विपक्ष लगातार सरकार और पुलिस पर सवाल उठा रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिहार की लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सच को दबाने की कोशिश कर रही है.

रोहिणी ने पूछा- छात्रा को इंसाफ कब मिलेगा?

वहीं, रोहिणी ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया है. उन्होंने पूछा है कि NEET की छात्रा दरिंदगी की शिकार हुई, उसे इंसाफ कब मिलेगा. उनका कहना है कि यह मामला सिर्फ एक मौत का नहीं, बल्कि सिस्टम की नाकामी का है.

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

2 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

8 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

14 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

15 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

15 घंटे ago