Samastipur

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में अत्याधुनिक एडी-कोवेरियंस टॉवर का किया गया उद्घाटन

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में जलवायु परिवर्तन अनुसंधान को नई दिशा देते हुए बिहार के सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज ऑन क्लाइमेट चेंज द्वारा बुधवार को अत्याधुनिक एडी-कोवेरियंस टॉवर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर इसरो के स्पेस एप्लिकेशन सेंटर का तकनीकी सहयोग भी रहा। यह एडी-कोवेरियंस टॉवर शोधकर्ताओं को वायुमंडल और भूमि सतह के बीच गैसों के आदान-प्रदान की सटीक माप करने में सक्षम बनाता है। यह तकनीक जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को समझने और उनके शमन के लिए प्रभावी रणनीतियां विकसित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

टॉवर में लगे उन्नत सेंसर और उपकरण मिट्टी, पानी और वायुमंडल से जुड़े कुल 32 महत्वपूर्ण पैरामीटर्स की निगरानी कर सकते हैं। इनमें मिट्टी की नमी व तापमान, वायु तापमान और आर्द्रता, हवा की गति और दिशा, कार्बन डाइऑक्साइड व जल वाष्प फ्लक्स, संवेदनशील एवं अव्यक्त ऊष्मा फ्लक्स, नेट रेडिएशन, फोटोसिंथेटिकली एक्टिव रेडिएशन, मिट्टी ऊष्मा फ्लक्स और मिट्टी श्वसन जैसे प्रमुख घटक शामिल हैं।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. पुण्यव्रत सुविमलेंदु पांडेय ने कहा कि एडी-कोवेरियंस टॉवर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इससे वायुमंडल, मिट्टी और वनस्पति के बीच जटिल अंतःक्रियाओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी और जलवायु-प्रतिरोधी कृषि प्रथाओं के विकास को बल मिलेगा।

निदेशक अनुसंधान डॉ. ए.के. सिंह ने जलवायु परिवर्तन अनुसंधान में इस टॉवर की उपयोगिता और वैज्ञानिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन आधार विज्ञान एवं मानविकी संकाय की वैज्ञानिक डॉ. स्वाति ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मुकेश कुमार ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार, निदेशक प्रसार शिक्षा सह जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र के निदेशक डॉ. रत्नेश कुमार झा सहित कई शिक्षक, वैज्ञानिक और शोधकर्ता उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

8 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

10 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

10 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

11 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

14 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

18 घंटे ago