Samastipur

आज समस्तीपुर में करीब दो घंटे रहेंगे CM नीतीश, यहां देखें मिनट-टू-मिनट टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण के तहत आज समस्तीपुर पहुंचने वाले हैं। जहां वह करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वे जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों से सीधा संवाद कर योजनाओं को लेकर फीडबैक भी लेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारी कर चुका है।

यह भी पढ़ें : आज समस्तीपुर पहुंचेंगे सीएम नीतीश, 827 करोड़ के योजनाओं की देंगे सौगात 

सुबह 8 बजे से बाइपास सड़क पर बंद रहेगा आवागमन : 

मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर सुबह आठ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक बाइपास सड़क पर यातायात ठप रहेगा। आमजन गोला रोड का उपयोग कर सकते है। इसी तरह से चांदनी चौक से हाउसिंग बोर्ड की तरफ जानेवाली सड़क पर भी आवागमन ठप रहेगा। इसके लिए मालगोदाम चौक होते हुए लोग स्टेशन रोड आदि के लिए निकल सकते है। सुरक्षा को देखते हुए सभी जगहों पर प्रशासन ने ड्राप गेट बनाया है। इन जगहों पर पुलिस पदाधिकारियों की भी तैनाती की गई है।

मिनट-टू-मिनट :
10:00 बजे पूर्वाह्न

पटना से नरघोघी उच्च विद्यालय, सरायरंजन स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान (हेलीकॉप्टर द्वारा)

10:25 बजे पूर्वाह्न

नरघोघी उच्च विद्यालय, सरायरंजन स्थित हेलीपैड पर आगमन व इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए प्रस्थान (सड़क मार्ग द्वारा)

10:30 बजे पूर्वाह्न

इंजीनियरिंग कॉलेज आगमन एवं नव निर्मित भवन का उद्घाटन व छात्रों से संवाद, जिले की विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन से संबंधित शिलापट्ट का अनावरण। स्थानीय स्टार्टअप एवं इनोवेशन स्टॉल तथा विभागीय स्टॉल का अवलोकन

10:50 बजे पूर्वाह्न

इंजीनियरिंग कॉलेज से हेलीपैड के लिए प्रस्थान (सड़क मार्ग द्वारा)

10:55 बजे पूर्वाह्न

नरघोघी उच्च विद्यालय स्थित हेलीपैड पर आगमन एवं हाउसिंग बोर्ड मैदान स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान (हेलीकॉप्टर द्वारा)

11:10 बजे पूर्वाह्न

हाउसिंग बोर्ड स्थित हेलीपैड पर आगमन एवं हकीमाबाद के लिए प्रस्थान (सड़क मार्ग द्वारा)

11:15 बजे पूर्वाह्न

हकीमाबाद में निर्माणाधीन पुल-सह-पीसीसी सड़क का निरीक्षण

11:25 बजे पूर्वाह्न

हकीमाबाद से हाउसिंग बोर्ड मैदान के लिए प्रस्थान (सड़क मार्ग द्वारा)

11:30 बजे पूर्वाह्न

हाउसिंग बोर्ड मैदान परिसर में आगमन एवं समीक्षा बैठक तथा जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे

12:30 बजे अपराह्न

कार्यक्रम स्थल से हाउसिंग बोर्ड स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान (सड़क मार्ग द्वारा)

12:35 बजे अपराह्न

हाउसिंग बोर्ड मैदान स्थित हेलीपैड पर आगमन एवं पटना के लिए प्रस्थान (हेलीकॉप्टर द्वारा)

CM के कार्यक्रम को लेकर रूट डाइवर्ट, यहां देखें वीडियों…

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

20 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

20 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

22 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

24 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago