Samastipur

समस्तीपुर में जिला स्तरीय जल–जीवन–हरियाली क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न, छात्रों में दिखी पर्यावरणीय चेतना

समस्तीपुर : जल संरक्षण और पर्यावरणीय जागरूकता को लेकर शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र बहादुरपुर समस्तीपुर परिसर में जिला स्तरीय जल जीवन हरियाली क्विज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) जमालुद्दीन की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य नवमी से बारहवीं कक्षा के छात्रों में जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और सतत विकास के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार ने प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जल और हरियाली का संरक्षण केवल पाठ्यक्रम का विषय नहीं, बल्कि जीवन की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने घर, विद्यालय और समाज में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को व्यवहार में अपनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए समस्तीपुर प्रखंड के उ.म.वि. विष्णुपुरबांदे के शिवम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मध्य विद्यालय विशनपुर की कुमारी सुरभि ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत रा.म.वि. कुसैया के खुशी राज ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता के निष्पक्ष एवं सफल संचालन में उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम के शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय जितवारपुर चौथ के शिक्षक विनय कुमार विनय तथा मध्य विद्यालय शंभूपट्टी के शिक्षक फिरोज अंसारी ने निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर मीडिया संभाग के हरिश्चंद्र राम, लेखपाल प्रतीक कुमार, यशवंत भारती सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रतिभागी छात्र एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाने के साथ-साथ समाज में जल–जीवन–हरियाली अभियान को मजबूत आधार प्रदान करेंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

6 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

7 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

17 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

22 घंटे ago