Samastipur

समस्तीपुर के इस परीक्षा केंद्र पर विवाहित छात्रा ने पुत्र को दिया जन्म, ग्रेजुएशन की परीक्षा के बीच गूंजी किलकारी

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा के शशि कृष्णा कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर शनिवार को एक ऐसी घटना घटी, जिसने कुछ देर के लिए परीक्षा की गंभीरता को मातृत्व की संवेदनशीलता में बदल दिया। स्नातक (ग्रेजुएशन) परीक्षा देने आई एक छात्रा ने अचानक प्रसव पीड़ा के बीच परीक्षा केंद्र परिसर में ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। नवजात के रोने की आवाज से पूरा परिसर भावुक माहौल में डूब गया।

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र अंतर्गत मालपुर गांव निवासी शिवम कुमार की पत्नी रविता कुमारी स्नातक की छात्रा हैं। वह भारद्वाज कॉलेज, शकरपुरा (हसनपुर) में अध्ययनरत हैं। शनिवार को वे अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा देने के लिए एसके कॉलेज, थतिया स्थित केंद्र पर पहुंची थीं।

परीक्षा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति को भांपते हुए केंद्र पर मौजूद शिक्षकों और महिला कर्मचारियों ने तुरंत मानवीय पहल करते हुए छात्रा को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और आवश्यक प्राथमिक सहायता दी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर एंबुलेंस मंगवाई गई।

हालांकि, मेडिकल टीम के पहुंचने से पहले ही रविता ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दे दिया। बाद में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा मां और नवजात की जांच की गई, जिसमें दोनों को पूरी तरह स्वस्थ बताया गया।इस अप्रत्याशित लेकिन सुखद घटना के बाद परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी परीक्षा केंद्र के शिक्षकों और कर्मचारियों की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवता की खुले दिल से प्रशंसा की। परीक्षा केंद्र पर मौजूद हर व्यक्ति इस दृश्य से भावुक नजर आया और यह पल लंबे समय तक सभी की स्मृति में दर्ज हो गया।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

4 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

4 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

5 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

10 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

17 घंटे ago