Samastipur

उप-प्रमुख के अनुशंसा पर खानपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने मध्य विद्यालय को लिया गोद

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राज पुरुषोत्तमपुर अन्नु के वार्ड संख्या-13 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुशवाहा टोल टेढ़ा को खानपुर उप प्रमुख अमरेंद्र कुमार राय के अनुशंसा पर बीपीआरओ सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राणा नितीश कुमार सिंह ने गोद लिया। गोद लेने वाले अधिकारियों ने विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया है।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत उप प्रमुख अमरेंद्र कुमार राय, वार्ड सदस्य संजय सिंह ने किया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक राजेश कुमार राय ने किया। मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक पुनीता कुमारी, सचिव नीलम देवी, सत्यनारायण सिंह, शिवजी सिंह, पंकज कुमार, रमेश कुमार सिंह, विद्यानंद महतो, पगलू महतो आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

2 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

3 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

6 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

6 घंटे ago