वैभव सूर्यवंशी ने 24 दिसंबर 2025 को विजय हजारे ट्रॉफी में अपने पहले मैच में ही इतिहास रच दिया। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों में लिस्ट-A क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया। 14 साल के वैभव बिहार के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप मैच में खेल रहे थे। यह मैच अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रांची के JSCA ओवल ग्राउंड में हुआ। वैभव ने सिर्फ 36 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। वैभव बिहार टीम के उप-कप्तान भी हैं। उन्होंने अपनी पारी में अब तक 10 चौके और 8 छक्के लगाए। उन्होंने 12वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया।
वनडे क्रिकेट (List A) के इतिहास में वैभव अब संयुक्त रूप से चौथे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन की बराबरी की है। ये बतौर भारतीय बैटर लिस्ट-ए क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज शतक रहा।
वैभव ने अपनी इस पारी से कई बड़े नाम पछाड़ दिए हैं। यूसुफ पठान, जिन्होंने साल 2010 में 40 गेंदों में शतक लगाया था, अब वैभव अब उनसे आगे निकल गए हैं। उनके अलावा उर्विल पटेल और अभिषेक शर्मा को भी वैभव ने पीछे छोड़ दिया। वैभव ने उर्विल पटेल (41 गेंद) और अभिषेक शर्मा (42 गेंद) के रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला। बता दें कि भारत के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अब भी अनमोलप्रीत सिंह के नाम है। महज दो गेंद से वैभव लिस्ट-ए क्रिकेट में ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम से चूक गए।अनमोलप्रीत ने पिछले साल पंजाब के लिए खेलते हुए मात्र 35 गेंदों में शतक जड़ा था। वैभव महज एक गेंद के अंतर से उनकी बराबरी करने से चूके।
बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…
समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…
समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…
समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…
समस्तीपुर : जिले के सभी पुलिस थानों में अब बच्चों के लिए अलग बाल सहायता…