समस्तीपुर : सर्द पछुआ हवा के चलते ठंड और कनकनी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से समस्तीपुर विकास मंच द्वारा रविवार को एक सराहनीय पहल की गई। वरीय अधिवक्ता स्वर्गीय सुरेश चन्द्र ठाकुर ‘निराला’ की स्मृति में स्टेशन परिसर में विकलांग, गरीब एवं बेसहारा लोगों के बीच लगभग दो दर्जन कंबलों का वितरण किया गया, ताकि ठंड से उन्हें कुछ राहत मिल सके।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मंच के सदस्यों ने बताया कि समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। ठंड के इस मौसम में फुटपाथों और खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है, ऐसे में इस तरह की पहल मानवीय संवेदनाओं का परिचायक है।
मौके पर समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक राकेश कुमार ठाकुर, सह संयोजक अभियंता राजेश कुमार राय, समाजसेवी नीरज भारद्वाज, अधिवक्ता मो. शाहिद हुसैन उर्फ मुखिया जी, समाजसेवी मनोज कुमार राय, समाजसेवी अभियंता पंकज कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान, उत्कर्ष बैंक के वरीय अधिकारी रवि आनंद, ट्रेड यूनियन नेता एस.के. निराला, समाजसेवी जयलाल राय, रंजीत कुमार रंभू, प्रमोद कुमार पप्पू, रामलौलीन राय, राजेश कुमार साह, पंकज ठाकुर, टुल्लू, गुलशन, गुंजन, बाबुल, मुनमुन एवं फुलटुन पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सुरेश चन्द्र ठाकुर ‘निराला’ के सामाजिक योगदान को याद करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के जनहितकारी कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…
समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…
पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…