Samastipur

समस्तीपुर में स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौ’त, दूसरे की हालत गंभीर; स्काॅर्पियो का ड्राइवर मौके से फरार

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर में NH-122 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक गुड्डू कुमार (35 वर्ष) वैशाली जिले के लावापुर नारायण गांव का रहने वाला था। घायल साहिल कुमार सिंह भी इसी गांव का है। घटना विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चतरा गांव के पास की है। मृतक के परिजन गौतम कुमार ने बताया कि गुड्डू और साहिल एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। गाना बजाना का काम करते थे।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। छात्र गांव के पास मोहिउद्दीन नगर की ओर से जा रही एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। स्कॉर्पियो पर सवार लोग और चालक मौके से फरार हो गए। इस संबंध में विद्यापति नगर पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

5 मिनट ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

10 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

10 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

10 घंटे ago