Bihar

विकास को मिलेगी रफ्तार, खाली जमीन पर उद्योग लगाएगी सरकार, जिलों में बन रहा लैंड बैंक

बिहार सरकार राज्य में उद्योग लगाने और विकास कार्यों को तेज करने के लिए लैंड बैंक (भूमि बैंक) बना रही है. इसका मतलब है कि सरकार अपने पास मौजूद खाली और बेकार पड़ी जमीनों को एक जगह दर्ज करेगी, ताकि जरूरत पड़ने पर इन्वेस्टर और विकास परियोजनाओं को आसानी से जमीन मिल सके. यह काम सात निश्चय-3 योजना के तहत किया जा रहा है.

आसान शब्दों में समझिए क्या होगा :
  • राज्य के हर जिले में अंचल अधिकारी (CO) अपने इलाके की सरकारी जमीनों की पहचान कर रहे हैं.
  • जो जमीन खाली पड़ी है, इस्तेमाल में नहीं है या जिस पर अवैध कब्जा है, उसकी सूची बनाई जा रही है.
  • जिन जमीनों पर गलत तरीके से कब्जा या जमाबंदी है, वहां से कब्जा हटाने की कार्रवाई होगी.
  • खाली कराई गई सरकारी जमीनों को लैंड बैंक में डाला जाएगा.
  • बाद में जरूरत के अनुसार यह जमीन उद्योग, फैक्ट्री, सड़क, स्कूल या दूसरी विकास योजनाओं के लिए दी जाएगी.
इससे फायदा क्या होगा?
  • बाहर से आने वाले इन्वेस्टर को जमीन ढूंढने में परेशानी नहीं होगी.
  • बिहार में नई फैक्ट्रियां और उद्योग लगेंगे.
  • स्थानीय लोगों को रोजगार के ज्यादा मौके मिलेंगे.
  • सरकारी जमीन का सही और पारदर्शी इस्तेमाल हो सकेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

3 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

1 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

1 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

1 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago