Samastipur

ताजपुर थाना क्षेत्र में दुकान में चोरी करते रंगे हाथ धराया चोर, लोगों ने बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना अंतर्गत चकपहार पंचायत स्थित राजेंद्र चौक पर चोरी की बड़ी घटना होते-होते टल गई। दुकानदार और उसके परिवार की सतर्कता व साहस से चोरों का मंसूबा नाकाम हो गया और दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार की संख्या में सभी चोर चार चक्का वाहन से मौके पर पहुंचे थे। सबसे पहले चोरों ने एक दुकान का शटर और ताला काटकर अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद चोरों ने सुबोध राय की जनरल स्टोर (गल्ला दुकान) का ताला काटकर दुकान में प्रवेश किया और सामान निकालकर गाड़ी में भरने लगे।

इसी दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से जुड़े मोबाइल में अलार्म बजने पर छत पर सो रहे भाग नारायण राय के पुत्र रोशन कुमार की नींद खुली। मोबाइल पर चोरी की गतिविधि देखकर उसने तुरंत घरवालों को सूचना दी। जब तक परिजन मौके पर पहुंचते, तब तक चोर भागने की तैयारी में थे।

बताया जाता है कि घर के सीढ़ी वाले दरवाजे में ताला बंद होने के कारण रोशन कुमार ने साहस दिखाते हुए छत से कूदकर एक चोर को पकड़ लिया। इसी बीच अन्य चोर वाहन समेत भागने में सफल हो गए। पकड़े गये चोर को पकड़कर लोगों ने हाथ-पैर बांधकर जमकर पीटा। इसके बाद घटना की सूचना तत्काल ताजपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से पकड़े गए चोर से पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर बहुआरा क्षेत्र से जुड़े दो अन्य चोरों की पहचान हुई।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो चोर विक्की कुमार और समीर कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य चोर फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह में पटना और राजगीर से आए चोरों की संलिप्तता भी सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। ताजपुर थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

6 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

7 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

9 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

12 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

14 घंटे ago