Samastipur

समस्तीपुर सदर पुलिस निरीक्षक कार्यालय का SP ने किया निरीक्षण

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सोमवार को सदर पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पलाटूनों के द्वारा उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। एसपी ने निरीक्षण के दौरान अंचल के सभी थानों में लंबित एसआर कांडों की समीक्षा कर पुलिस निरीक्षक नीरज तिवारी को कांडों के निष्पादन का निर्देश दिया। एसपी ने पुलिस निरीक्षक कार्यालय में अपराध अनुप्रमाणी, मासिक कार्य वितरणी, निजी दैनिकी, साप्ताहिक गोपनीय, लूट, डकैती, गुंडा, गैंग गिरोह पंजी का निरीक्षण किया। पंजियों को हमेशा संधारित रखने का निर्देश दिया।

एसपी ने पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण करने के दौरान बताया कि सभी फाईलों का अवलोकन कर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना अभिलेखों की जांच करते हुए यह भी निर्देश दिया कि सभी रिकॉर्ड अद्यतन रखे जाएं तथा थाना परिसर की साफ-सफाई, आगंतुक रजिस्टर और सीसीटीवी व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने पुलिस कर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना और समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार, ट्रेनी आईपीएस अनिकेत कुमार द्विवेदी, सदर पुलिस निरीक्षक नीरज तिवारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

3 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

3 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

3 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

4 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

4 घंटे ago