Samastipur

मोहिउद्दीननगर में हुए सरपंच ह’त्याकांड मामले में फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा, घरों पर साटा इश्तेहार

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मटिऔर गांव में हुए सरपंच हत्याकांड में पुलिस ने फरार अभियुक्तों के विरुद्ध दबाव बढ़ा दिया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने इस कांड में नामजद तीन फरार आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाकर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी है। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने रविवार को बताया कि 23 जुलाई को विशनपुर बेड़ी पंचायत के सरपंच सुनील राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के परिजन सुधीर राय के आवेदन पर कुल पांच लोगों को अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस अब तक दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। जबकि शेष तीन नामजद अभियुक्त श्रवण राय, अमरनाथ राय और दिनेश राय घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं।कांड के अनुसंधानकर्ता एएसआई संतोष कुमार पाल द्वारा न्यायालय से इश्तेहार जारी कराए जाने के बाद पुलिस टीम ने रविवार को तीनों आरोपियों के पैतृक घरों पर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

9 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

9 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

22 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

23 घंटे ago