Samastipur

समस्तीपुर शहर के बारह पत्थर मुहल्ले में बंद घर से 20 लाख रुपये मुल्य के आभूषण और डेढ़ लाख नगद की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मुहल्ला वार्ड संख्या-34 स्थित सरोजनी गली में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और नगद चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण के साथ-साथ 1 लाख 60 हजार रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया। इस संबंध में पीड़ित परिवार की ओर से नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है।

पीड़ित के भाई अर्जुन कुमार शर्मा ने बताया कि वे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर गांव के निवासी हैं, जबकि उनके बड़े भाई अरूण कुमार शर्मा नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मुहल्ला में अपने परिवार के साथ रहते हैं। अर्जुन शर्मा ने बताया कि बीते 13 दिसंबर को उनके भाई अरूण कुमार शर्मा अपनी पत्नी के साथ इलाज के लिए घर में ताला बंद कर दिल्ली चले गए थे। घर की देखरेख और सफाई के लिए रीना देवी नामक महिला नियमित रूप से आती-जाती थी। शुक्रवार को जब रीना देवी सफाई करने पहुंची तो उसने देखा की घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर कमरे में सारा सामान अस्त-व्यस्त बिखरा पड़ा है।

तत्काल अन्य किरायेदारों को उसने बुलाया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने फोन कर अरूण कुमार शर्मा को चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते ही अरूण कुमार शर्मा के भाई अर्जुन कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी। पीड़ित के भाई द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार चोरों ने घर से भारी मात्रा में कीमती आभूषण चुरा लिए हैं। चोरी गए आभूषणों में दो जोड़ा सोने की चूड़ियां, सोने का दस नाक वाला, तीन मंगलसूत्र, छह कान के आभूषण, चार सोने की अंगूठियां, दो सोने की चेन, दो फुल सेट नेकलेस, दो टीका तथा छह चांदी की पायल शामिल हैं।

इन सभी आभूषणों की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा घर में रखे 1 लाख 60 हजार रुपये नगद भी चोरी कर लिए गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष से आवेदन प्राप्त हो गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago