गुरूवार, फ़रवरी 12, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी करते तीन कारोबारी शराब के साथ गिरफ्तार

IMG 20250923 WA0025

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की टीम ने शराब के साथ अलग-अलग मामलों में तीन व्यक्तियों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार दिन में करीब साढ़े 9 बजे समस्तीपुर जंक्शन के कारखाना गेट स्थित रेलवे पार्किंग स्टैंड में दो व्यक्तियों को संदेहास्पद स्थिति में अपने-अपने ट्रॉली बैग ले जाते हुए पाया गया। इस दौरान उप-निरीक्षक पीके चौधरी द्वारा मौके पर चेक करने पर दोनों ट्रॉली बैग में एक में 138 टेट्रा पैक शराब तथा दूसरे में 150 पैक शराब बरामद हुआ।

बरामद शराब के संबंध में पहले व्यक्ति का नाम सुमित कुमार तथा दूसरे व्यक्ति का नाम कुंदन कुमार है। जो दोनों बेगूसराय के बखरी थाना तथा छोड़ाई थाना के रहने वाले हैं। उक्त रेड टीम में RPF के पीके चौधरी, विवेक कुमार, श्यामसुंदर कुमार, CIB के आकाश रंजन, कुमार, दीपक कुमार रजक तथा पोस्ट के कन्हैया कुमार एवं ललित कुमार यादव सम्मिलित थे। कुल बरामद शराब लगभग 52 लीटर है।

IMG 20251018 WA0034

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

वहीं दूसरे मामले में CIB के सहायक उप-निरीक्षक आकाश रंजन कुमार, दीपक कुमार रजक, देव शंकर कुमार तथा पोस्ट के श्याम सुंदर कुमार के द्वारा समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो- तीन से एक व्यक्ति को फिर शराब साथ पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति का नाम राजेश कुमार, जो बेगूसराय के गढ़पुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250728 WA0000

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150