समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर सरोजनी गली स्थित एक निजी अस्पताल ‘C Max Hospital’ में गुरुवार की शाम इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान भमरूपुर गांव निवासी नीरु देवी के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, नीरु देवी को बच्चादानी के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान उसकी हालत अचानक बिगड़ गई।
डॉक्टर ने उसे इमरजेंसी अस्पताल रेफर करने की बात कही, लेकिन इसी बीच उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन भड़क उठे और अस्पताल परिसर में विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम को अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है और परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…
वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…
समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…
समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…
जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…
बिहार के बेगूसराय जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां…