समस्तीपुर : शहर में नगर निगम की ओर से 47 वार्डों के लिए कुल 12 चिन्हित जगहों पर राजस्व वसूली शिविर लगाया गया। इस शिविर में संबंधित विभिन्न वार्डों के लोग अपने बकाए सम्पति कर का भुगतान करने के लिए पहुंचने लगे हैं। नगर निगम के कर दारोगा भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिविर की शुरुआत में करदाताओं की संख्या कम है, लेकिन जैसे – जैसे लोगों तक शिविर लगने की जानकारी पहुंच रही है, वे बकाए सम्पति कर जमा करने के लिए शिविर में उनके पहुंचने की रफ्तार बढ़ेगी। कर दारोगा ने बताया कि शिविर अगले 26 दिसंबर तक लगेगा।
शिविरों में नगर निगम के कर विभाग के कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना के द्वारा करदाताओं पर लंबित संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर करदाताओं को शत-प्रतिशत ब्याज के साथ जुर्माना की राशि की माफी का लाभ शिविर के दौरान दिया जाना है। वैसे, शिविर के बाद भी यह विशेष मौका अगले 31 मार्च 2026 तक दिया गया है। शिविर खत्म होने के बाद बकाए कर जमा करने के लिए वार्डों के लोगों को नगर निगम जाना होगा। कर दारोगा ने बताया कि नगर निगम, समस्तीपुर क्षेत्र में राजस्व संग्रहण सभी भवनों से शत-प्रतिशत करना अति आवश्यक है।
इसके लिए पूरे शहर में कुल 12 जगहों का चयन कर वहां राजस्व संग्रहण शिविर लगाया गया है। राजस्व संग्रहण शिविर 10 बजे दिन से शाम 4 बजे तक लगाया जाना है। इन जगहों पर शहर में लगाया गया है राजस्व वसूली शिविर ग्राम पंचायत राज चकनूर वार्ड 2, लक्की वस्त्रालय, धरमपुर चौक वार्ड 5 , मुसेपुर दुर्गास्थान, जूटमिल रोड, मुक्तापुर गुमती के समीप चौक वार्ड 11, देवी स्थान, सारी चौक वार्ड 13, चांदनी चौक, जितवारपुर, वार्ड 17, मध्य विद्यालय, बाजोपुर, वार्ड 30, मध्य विद्यालय, धुरलख, वार्ड 31, हनुमान मंदिर, नक्कू स्थान, वार्ड 35, काली मंदिर, मोहनपुर पुल के समीप वार्ड 43, कोरबद्धा हाट, महादेव चौक वार्ड 38।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…