समस्तीपुर जिले में बढ़ते ठंड के प्रकोप को लेकर 27 दिसंबर तक 8वीं कक्षा तक के लिये स्कूल बंद
समस्तीपुर : जिले में लगातार बढ़ रही अत्यधिक ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को लेकर डीएम रोशन कुशवाहा ने जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में कक्षा 1 से 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।
डीएम द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध 23 दिसंबर से लागू होगा और 27 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं की जाएंगी। हालांकि, बोर्ड/प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए संचालित विशेष कक्षाएं एवं परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी। विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बढ़ते हुए ठंड के प्रकोप को देखते हुए समस्तीपुर DM ने जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में वर्ग 8वीं तक के लिये शैक्षणिक गतिविधियों पर लगायी रोक, 27 दिसंबर तक स्कूलों को बंद रखने का निर्देश…#Samastipur #School #EducationDepartment #DistrictAdministration pic.twitter.com/6qJZPHImWo
— Samastipur Town (@samastipurtown) December 22, 2025

