Samastipur

समस्तीपुर जिले में 6 लाख 93 हजार 396 बच्चों को पिलाई गई पल्स पोलियो की खुराक

समस्तीपुर : जिले में 16 से 20 दिसंबर तक चले पांच दिवसीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का समापन सफलतापूर्वक हो गया। इस अभियान के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के कुल 6 लाख 93 हजार 396 बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंदें पिलाई गईं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, नियमित अभियान के तहत 6 लाख 84 हजार 576 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई, जबकि छूटे हुए बच्चों को कवर करने के लिए गठित ‘बी-टीम’ द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में 8 हजार 820 बच्चों को दवा पिलाई गई।

जिले के सभी 20 प्रखंडों एवं समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में इस अभियान के तहत कुल 7 लाख 6 हजार 602 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक स्तर पर तैयारी की थी। अभियान के लिए कुल 2,440 टीमों का गठन किया गया था, जिनमें 2,069 होम-टू-होम टीमें, 221 ट्रांजिट टीमें, 94 मोबाइल टीमें, 56 वन मैन टीमें शामिल थीं।

ट्रांजिट टीमों को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात किया गया था, ताकि यात्रा कर रहे बच्चों को भी पोलियो की खुराक से वंचित न रहना पड़े। इस दौरान लगभग 8 लाख 70 हजार 67 घरों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अभियान की सघन निगरानी के लिए 775 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। पूरे अभियान की निगरानी एवं संचालन जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विशाल कुमार के निर्देशन में किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे पोलियो उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Avinash Roy

Recent Posts

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

1 घंटा ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

10 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

11 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

13 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

16 घंटे ago