Samastipur

मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में स्वतंत्रता सेनानी की 159वीं जयंती मनाई गयी

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर घाट स्थित मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय (स्वायत्त) में महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् मौलाना मजहरुल हक की 159वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के अध्यक्ष मो. अबु तमीम रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष महत्व प्रदान किया।महाविद्यालय के सचिव मो. अबु सईद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंजुम वारिस ने की, जबकि मंच संचालन का दायित्व अशोक कुमार अकेला ने निभाया।

समारोह का शुभारंभ मौलाना मज़हरुल हक़ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका तथा शिक्षा और सामाजिक सद्भाव के क्षेत्र में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि मो. अबु तमीम ने अपने संबोधन में कहा कि मौलाना मजहरुल हक का जीवन राष्ट्रहित, शिक्षा और सामाजिक एकता के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। सचिव मो. अबु सईद ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया। वहीं, प्राचार्य डॉ. अंजुम वारिस ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि मौलाना मजहरुल हक का व्यक्तित्व भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का अमूल्य अध्याय है और उनके विचार आज भी शिक्षा व समाज सुधार के क्षेत्र में मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिनमें मौलाना मज़हरुल हक़ के जीवन और विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. अशोक कुमार अकेला, डॉ. राहत करीम, रंजना कुमारी, डॉ. हरजिंदर कौर, सविता कुमारी, स्वाती कुमारी, प्रशांत कुमार, विकास कुमार, डॉ. सेराज अहमद, शशि कुमार, मो. नज़ीर, मो. फैयाज, मो० दानिश, ज़ुल्फ़िकार आलम, कामिनी जायसवाल, राम शंकर राय, रंजन कुमार, अवधेश कुमार, प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। छात्र-शिक्षक राज कुमार, निखत शाहीन, मो. अरशद अंसारी, अदिति कुमारी, रौशन कुमार, पूजा कुमारी, शिव शंकर कुमार, प्रतिभा शर्मा, संजीव कुमार, पूजा भारती, माया कुमारी, चंदन कुमार आदि ने सक्रिय सहभागिता निभाई। महाविद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि मौलाना मजहरुल हक के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर योगदान दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

32 मिनट ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

54 मिनट ago

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

3 घंटे ago

बिहार सरकार ने चार IPS और दो BPS अधिकारियों का किया तबादला, 2 जिलों के एसपी भी बदले गए

बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…

3 घंटे ago

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

7 घंटे ago