Samastipur

समस्तीपुर मंडल कारा में बंद अपने पिता से मिलने गये युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा स्थित मंडल कारा परिसर के मुख्य द्वार से रविवार को बाइक चोरी की घटना हुई। इसको लेकर पीड़ित ने मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया है। पीड़ित की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के केशोनारायणपुर खनुआ गांव निवासी छोटू कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि छोटू कुमार रविवार की सुबह जेल में बंद अपने पिता से मुलाकात करने मंडल कारा पहुंचे थे। उन्होंने जेल गेट के पास अपनी बाइक खड़ी की और भीतर चले गए।

करीब दो घंटे बाद जब वे मुलाकात कर बाहर निकले, तो वहां से उनकी बाइक गायब थी। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। अंततः थक-हारकर उन्होंने इस संबंध में मुफस्सिल थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इस मामले में थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़ित ने थाने में आवेदन दिया है। जेल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

2 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

3 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

5 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

8 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

10 घंटे ago