समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के पटेल मैदान में संचालित स्कूल ऑफ सॉकर फुटबॉल अकैडमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी कुलवीर सिंह ने संतोष ट्रॉफी में चयनित होकर अपने जिले का नाम गर्व से ऊँचा कर दिया है।
नवादा में आयोजित संतोष ट्रॉफी के ट्रायल कैंप में शानदार प्रदर्शन के बाद कुलवीर सिंह ने 20 सदस्यीय बिहार टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की। उनके चयन से न केवल समस्तीपुर शहर, बल्कि फुटबॉल क्लब स्कूल ऑफ सॉकर और पूरे जिले को गौरव की अनुभूति हुई है।
उल्लेखनीय है कि संतोष ट्रॉफी भारत का सबसे प्रतिष्ठित और सबसे बड़ा राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट माना जाता है। इस स्तर तक पहुँचना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। कुलवीर सिंह ने यह मुकाम अपनी कठोर मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर हासिल किया है।
इस उपलब्धि पर स्कूल ऑफ सॉकर के संस्थापक एवं जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव रंजन गांधी ने कुलवीर सिंह को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कुलवीर की यह सफलता समस्तीपुर के उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई।
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…