Samastipur

वीर बालकों की शहादत ने जगाया साहस और संस्कार का भाव, विद्यार्थियों ने लिया मूल्य-रक्षा का संकल्प

समस्तीपुर : वीर बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम का परिसर देशभक्ति, साहस और प्रेरणा से सराबोर हो उठा। विद्यालय में कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र–छात्राओं द्वारा आयोजित प्रेरणादायी कार्यक्रम ने सभी उपस्थित जनों शिक्षा को एवं अभिभावक को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक किरण झा ने की।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सुभीत कुमार सिंह एवं डॉ. बेबी कुमारी ने सिख इतिहास के अमर शहीद बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी के धर्म की रक्षा हेतु दिए गए सर्वोच्च बलिदान की प्रेरक एवं मार्मिक गाथा विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत की। उनकी अडिग आस्था, अदम्य साहस और त्याग की कथा सुनकर बच्चों में देशभक्ति, संस्कार और धर्म के प्रति सम्मान की भावना प्रबल हुई।

कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं वाद–विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र–छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक झांकी ने वीर बालकों के बलिदान को सजीव रूप में प्रस्तुत किया, जिसे देखकर लोग भावुक हो उठे। झांकी में शामिल सभी बच्चों को कलम भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही कक्षा दसवीं के छात्र–छात्राओं को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा उपलब्ध कराए गए किट बैग का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे वीर बालकों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए धर्म, संस्कृति और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक धीरज कुमार, तरुण कुमार झा, पद्माकर कुमार, महमूद आलम, स्मृति कुमारी, संजीव ठाकुर सहित बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे। संपूर्ण आयोजन ने उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम में राष्ट्रप्रेम, साहस और प्रेरणा का अविस्मरणीय वातावरण निर्मित कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

40 मिनट ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

19 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago