Samastipur

राज्यस्तरीय युवा उत्सव 2025 में समस्तीपुर के प्रतिभागियों की सशक्त भागीदारी, पेंटिंग में मिला तृतीय स्थान

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय युवा उत्सव 2025 का आयोजन विगत 23 एवं 24 दिसंबर को मधुबनी में किया गया, जिसमें जिला समस्तीपुर से चयनित प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में जिले के कलाकारों ने नृत्य, गायन, पेंटिंग, कविता, कहानी, वक्तृता एवं विज्ञान मेला जैसी विधाओं में सहभागिता निभाई।

समूह नृत्य विधा में समस्तीपुर का प्रतिनिधित्व कोमल कुमारी, अवनी भारती, शिव शंकर, आदित्य राज, यशवंत कुमार, सोनाक्षी राज, कनक कुमारी, सीमा कुमारी, निहारिका कुमारी एवं प्रिया राज ने किया। समूह गायन में लक्ष्मी कुमारी, पलक कुमारी, सुप्रिया कुमारी, सुमन कुमारी, श्रुति कुमारी एवं अरुण कुमार शामिल रहे। पेंटिंग विधा में अनुप्रिया कुमारी, कविता में अमरनाथ कुमार, कहानी में मो फिरोज, वक्तृता में आदित्य राज तथा विज्ञान मेला में मानव कुमार, आयुष कुमार, मयंक कुमार, आदित्य राज, कृष्णा भारती, सोनी कुमारी एवं अयोध्या कुमार ने जिले का प्रतिनिधित्व किया।

प्रतियोगिता में पेंटिंग विधा में अनुप्रिया कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर जिला समस्तीपुर का मान बढ़ाया। अन्य विधाओं में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर दल प्रभारी के रूप में उच्च माध्यमिक विद्यालय डढ़िया मुरियारो उजियारपुर के संगीत शिक्षक किशन कुमार मल्लिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय जगमोहरा, बिथान की संगीत शिक्षिका अर्चना भारती मौजूद रहीं। जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

39 मिनट ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

53 मिनट ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

1 घंटा ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

2 घंटे ago

डबल मर्डर मामले में तीन नामजद ईनामी बदमाश गिरफ्तार,  25-25 हजार का इनामी है गिरफ्तार तीनों अभियुक्त

समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार गांव में बीते 7…

2 घंटे ago