Samastipur

नये थानाध्यक्ष ने दिया योगदान, विभागीय कार्रवाई के कारण SP ने पूर्व के थानेदार को पद से हटा उसी थाने में बना दिया था जुनियर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थानाध्यक्ष के पद पर शनिवार को रणवीर कुमार राउत ने अपना योगदान दिया। योगदान करने के उपरांत उन्होंने बताया कि अपराध पर नियंत्रण करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। संदिग्ध कारोबार करने वाले लोगों पर भी कड़ी नजर रहेगी। वही शांतिपूर्ण माहौल स्थापित करने की बात कहते हुए उन्होंने आम लोगों से भी इसमें सहयोग करने की अपील की। लोगों को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि आम लोग निसंकोच हमसे मुलाकात कर अपनी बात रख सकते हैं। मौके पर अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

विभागीय कार्रवाई के कारण हटे थे कल्याणपुर थानाध्यक्ष :

पिछले दिनों कल्याणपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा को एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने थानाध्यक्ष के पद से हटा दिया था। कल्याणपुर थाने की कमान अब मानवाधिकार कोषांग के प्रभारी रणवीर कुमार राउत को दी गई है। बताया गया है कि वर्ष 2020 के दौरान पुअनि राकेश कुमार शर्मा गोपालगंज जिले में पोस्टेड थे। उनके खिलाफ वहां कोर्ट में एक मामला दर्ज कराया गया था। इस बीच उनका तबादला समस्तीपुर जिले में हो गया और वह यहां कल्याणपुर के थानाध्यक्ष बनाये गये।

इस बीच पिछले दिनों कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुअनि राकेश कुमार शर्मा पर विभागीय कार्रवाई चलाने का निर्देश दिया। इसकी सूचना समस्तीपुर पुलिस कार्यालय को भी दी गयी। डीओ मिलने पर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने राकेश कुमार शर्मा को थानाध्यक्ष के पद से हटा दिया था। फिलहाल कल्याणपुर थाने में ही जेएसआई के रूप में उनकी पोस्टिंग रहेगी। यानी की कल तक जिस थाने के वह थानेदार थे वहां अब वह सिर्फ दरोगा बनकर रहेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

1 मिनट ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

5 मिनट ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

3 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

3 घंटे ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

5 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

10 घंटे ago