समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल में एक बार फिर से ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। इस बार दिल्ली से बरौनी आ रही क्लोन एक्सप्रेस (02564) पर पथराव किया गया। मुजफ्फरपुर–समस्तीपुर रेलखंड पर खुदीराम बोस पूसा स्टेशन से पहले हुए पथराव में ट्रेन के एसी कोच संख्या बी-2 के बर्थ नंबर 49 के पास लगी खिड़की का शीशा पूरी तरह टूट गया। घटना के दौरान किसी भी यात्री को चोट नहीं आई, लेकिन तेज आवाज और शीशा टूटने से कोच में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया।
आरपीएफ नारायणपुर के प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि ट्रेन में मौजूद टीटीई द्वारा सूचना दिए जाने के बाद आरपीएफ की टीम ने मामले की जांच शुरू की। पत्थरबाजी करने वाले शरारती तत्वों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से संबंधित रेलखंड पर आरपीएफ जवानों द्वारा सघन गश्त की जा रही है। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले भी मुजफ्फरपुर स्टेशन के पास भी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना हुई थी। उस मामले में आरपीएफ ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…
राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…
पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…
बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…
समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…