Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन पर बाल तस्करी का भंडाफोड़, पांच बच्चे रेस्क्यू, एक तस्कर भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर जंक्शन पर बुधवार की देर रात बाल तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सामाजिक संस्था ‘प्रयास’ की संयुक्त कार्रवाई में पांच नाबालिग बच्चों को तस्कर के चंगुल से मुक्त कराया गया, जबकि एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, जंक्शन के उत्तर सर्कुलेटिंग एरिया स्थित पार्सल गेट के पास देर रात गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि नजर आई। भीड़ के बीच कुछ बच्चे भयभीत हालत में बैठे दिखे, जिनके साथ एक व्यक्ति लगातार निगरानी कर रहा था। संदेह होने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

इस अभियान का नेतृत्व रेलवे सुरक्षा बल के सहायक कमांडेंट के साथ प्रयास संस्था के रेड रेस्क्यू प्रभारी सोनेलाल ठाकुर ने किया। अभियान में आरपीएफ, जीआरपी और प्रयास संस्था के कई अधिकारी व कर्मी शामिल रहे। बचाए गए सभी बच्चों को राजकीय रेल थाना लाया गया, जहां मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन समस्तीपुर के सुपुर्द कर दिया गया, जहां उनकी देखरेख और परामर्श की व्यवस्था की गई है।

पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उन्हें रोजगार का झांसा देकर अमृतसर ले जाने की योजना थी, जहां उनसे चावल के भूसे की पैकिंग के नाम पर कठोर श्रम कराए जाने की तैयारी थी। सभी बच्चे अररिया जिले के रहने वाले हैं और पारिवारिक गरीबी के कारण बेहतर काम की उम्मीद में तस्कर के झांसे में आ गए थे। वहीं गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूर्णिया जिले के धमदाहा निवासी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी तलाश की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

21 मिनट ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

48 मिनट ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

9 घंटे ago