Samastipur

समस्तीपुर डाक प्रमंडल में अब UPI से होगा भुगतान, लंबी कतारों और नकद लेन-देन की झंझट से मिलेगी मुक्ति

समस्तीपुर : डाक विभाग ने डाकघरों में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस के जरिए भुगतान की सुविधा लागू कर दी है। समस्तीपुर डाक प्रमंडल के सभी प्रधान डाकघर, उप डाकघर और शाखा डाकघरों में अब ग्राहक स्पीड पोस्ट, पार्सल, डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा प्रीमियम जमा व अन्य सेवाओं के लिए कैश के बजाय यूपीआई से आसानी से भुगतान कर सकेंगे। यह सुविधा डाक विभाग के आईटी 2.0 मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट के तहत लागू की गई है।

इसमें डायनामिक क्यूआर कोड की व्यवस्था की गई है। ग्राहक अपने मोबाइल पर गूगल पे, फोन पे, भीम या अन्य ऐप से क्यूआर कोड स्कैन करके तुरंत भुगतान कर सकते हैं। इससे लंबी कतारों और नकद लेन-देन की झंझट से मुक्ति मिलेगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां डाकघर बैंकिंग और डाक सेवाओं का प्रमुख केंद्र हैं।

समस्तीपुर डाक अधीक्षक रोबिन चंद्र ने बताया कि यह बदलाव अगस्त 2025 से चरणबद्ध तरीके से शुरू हुआ था। अब पूर्ण रूप से लागू हो चुका है। इससे न केवल लेन-देन तेज होगा, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ेगी। ग्राहकों को रियल-टाइम ट्रैकिंग और एसएमएस अपडेट की सुविधा भी मिल रही है। इसके अलावा प्रधान डाकघर में वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, महिलाओं और अभिकर्ताओं के लिए अलग से काउंटर खोला गया है।

डाकपाल रामकांत राय ने बताया कि इससे इन वर्गों के ग्राहकों को प्राथमिकता के साथ तेज सेवा मिलेगी। साथ ही पत्रों की बुकिंग अब प्रधान डाकघर में सुबह 7 बजे से रात 7 बजे तक उपलब्ध है। जिससे कार्यालयीन समय के बाद भी ग्राहकों को सुविधा मिलेगी। डाक विभाग की इस पहल से क्षेत्रों में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा। इससे वित्तीय समावेशन मजबूत होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago