Samastipur

समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक स्थित ‘किडजी प्री स्कूल’ में मनाया एनुअल स्पोर्ट्स डे, बच्चों में दिखा उत्साह

समस्तीपुर : शहर के माधुरी चौक स्थित किडजी प्री स्कूल की ओर से पटेल मैदान में एनुअल स्पोर्ट्स डे कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर एसडीओ दिलीप कुमार और विद्यालय की संचालिका कंचन सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कई तरह के खेलों का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने पूरे मन से भाग लिया। इस मौके पर सदर एसडीओ ने कहा की बच्चे जब खेल रहे होते है तो जीत की भूख उनकी आंखों में साफ-साफ दिखती है। वे जीतने के लिए खेलते हैं। जीतने के लिए सारा दम लगा देते हैं और नहीं जीतने पर उनके चेहरे का भाव देखने लायक होता है। किड्जी प्री स्कूल द्वारा इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करना काफी अच्छा पहल है।

वहीं विद्यालय की संचालिका कंचन सिंह ने कहा की पहले का कहावत था खेलोगे कूदोगे होगे खराब, लेकिन अब कहावत बदल गया है खेलोगे कूदोगे बनोगे नवाब। किडजी प्री स्कूल का मतलब भी यही है जिससे आप और हम खेल समझते हैं। वह बच्चे का पढ़ाई है। वह उनके विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा हम खेलों को कैरियर के तौर पर अपना सकते हैं। बच्चों को अच्छा खेल प्रशिक्षण देकर इसके लिए तैयार किया जा सकता है कि वह निकट भविष्य में खेल की दुनिया में अपनी बड़ी भूमिका निभा सके।

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को खेल के बारीकियों को अभी से बताकर आगे उनका स्तर निखारा जा सकता है। किडजी प्री स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स डे मनाने के पीछे यही विश्वास काम कर रहा है कि इन्ही बच्चे में से निकलेंगे। कार्यक्रम के दौरान मृणाल सिंह ने कहा कि खेल से बच्चों का मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। उन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वह किसी भी चुनौतियां का सामना कर सकते हैं। जो उनके जीवन जीने के लिए जरूरी है। इस मौके पर सभी बच्चों के अभिभावक व शिक्षिका भी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

1 घंटा ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

2 घंटे ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

3 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

10 घंटे ago