समस्तीपुर : मद्य निषेध सह उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा स्थित एनएच-28 किनारे एक ढाबे पर खड़े 12 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान शराब लदे ट्रक को जब्त कर लिया गया, जबकि ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले अंतर्गत गिराब थाना क्षेत्र के उन रोड निवासी सुवा खान के पुत्र नवाव खान के रूप में की गई है।
उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक से कुल 1015 कार्टन शराब बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा 8769.6 लीटर बतायी गयी है। जब्ती के बाद देर रात ट्रक, शराब और चालक को मुसरीघरारी थाना लाया गया, जहां शराब की खेप को अनलोड कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि वह झारखंड के गोण्ड इलाके से शराब की खेप लेकर चला था, हालांकि शराब की डिलीवरी कहां करनी थी, इसकी उसे स्पष्ट जानकारी नहीं थी।
उसने बताया कि कारोबारी मोबाइल फोन के माध्यम से लगातार संपर्क में थे और उनके निर्देश पर ही वह बताए गए स्थान पर ट्रक खड़ा कर रहा था। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, शराब तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…