Samastipur

आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन व पोषाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश, कोताही की शिकायत मिलने पर DM ने कारवाई की दी चेतावनी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस (समेकित बाल विकास सेवा) योजना से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली, पोषाहार वितरण, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को दी जा रही सेवाओं, टीकाकरण, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा तथा बच्चों के पोषण स्तर की विस्तार से समीक्षा की गई। डीएम ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि लाभुकों को सरकार द्वारा निर्धारित सभी सेवाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने पोषाहार की गुणवत्ता, समयबद्ध आपूर्ति तथा वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने को अत्यंत आवश्यक बताया। बैठक के दौरान डीएम ने कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनके लिए विशेष निगरानी एवं उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं को अपने दायित्वों का ईमानदारी, जिम्मेदारी एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करने की बात कही।

डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि आईसीडीएस से संबंधित सभी योजनाओं का नियमित अनुश्रवण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आईसीडीएस योजना समाज के सबसे कमजोर वर्ग महिलाओं और बच्चों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसके प्रभावी क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कोताही स्वीकार्य नहीं होगी। बैठक में संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

29 मिनट ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

4 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

4 घंटे ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

7 घंटे ago