Samastipur

अनाज व्यवसायी के नाम पर ठगी के शिकार पीड़ित को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 10 लाख रुपये फ्राॅड के अकाउंट से रिकवर कर कराये वापस

समस्तीपुर : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला साइबर थाने की पुलिस ने पीड़ित को ठगे गए पूरे 10 लाख रुपये की रकम फ्राॅड के अकाउंट से रिकवर कर वापस करा दिए। जानकारी के अनुसार वारिसनगर थाना क्षेत्र के एकद्वारी के रहने वाले आनंद पोद्दार के पुत्र राजा कुमार से साइबर फ्रॉड ने अनाज व्यवसाय के नाम पर 10 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली थी। ठगी की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर थाना द्वारा मामले की जांच शुरू की गई। जांच के क्रम में विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साइबर फ्रॉड के अकाउंट से पूरे 10 लाख रुपये रिकवर कर पीड़ित राजा कुमार को वापस करा दी। साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की भी अपील की है।

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

3 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

5 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

7 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

10 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

11 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

20 घंटे ago